Madhya Pradesh

शिवपुरी : बेकाबू कार अनियंत्रित हाेकर खाई में पलटी, दो लाेग गंभीर घायल

शिवपुरी, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू कार अनियंत्रित हाेकर खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार आगर मालवा निवासी प्रतीक त्रिवेदी ने बताया कि वह अपने एक दोस्त शिवेंद्र के साथ मथुरा वृंदावन के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात्रि विश्राम के लिए वह शिवपुरी के बागवान होटल पर रुक गए थे। शुक्रवार सुबह सुबह आगर मालवा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरा बदरवास थाना क्षेत्र के ईसरी चौकी के पास कार बेकाबू होकर कई पलटी खाते हुए खाई में जाकर पलट गई। हादसे में दाेनाें कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायल प्रतीक ने बताया हाईवे पर एक बढ़ा गड्ढा आ गया था। इसके चलते कार का अगला टायर फट जाने से कार चार से पांच पलटी खाते हुई खाई में जाकर गिर गई थी।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top