Madhya Pradesh

अशाेकनगर: चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आराेपी पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Due to suspicion of character

अशाेकनगर, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात काे अंजाम देने के बाद आराेपित पति घर में ताला लगा कर थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद तुरंत पुलिस माैके पर पहुंची। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी अनुसार घटना देहात थाना क्षेत्र की है। शंकर कॉलोनी निवासी दशरथ रजक अपनी पत्नी किरण रजक पर चरित्र संदेह कर था। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच दाेनाें पति पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हाे गया। जिसके बाद आराेपित पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।किरण रजक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के वक्त दंपती घर में अकेले थे। दोनों बच्चे स्कूल गए थे। वारदात के बाद आराेपित पति थाने पहुंचा आैर पुलिस काे घटना के बारे में बताया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को जब्त किया है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल देहात थाना पुलिस मर्ग कामय कर इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वही मृतक महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन किरण (36) की शादी साल 2003 में दशरथ रजक से हुई थी। परिवार अशोक नगर की शंकर कॉलोनी में रहता है। किरण आसपास के लोगों के यहां मेड का काम करती थी। दशरथ, किरण के चरित्र पर शक करता था इसलिए डेढ़ साल पहले उसका काम छुड़वा दिया।दशरथ खुद भी कोई काम नहीं करता था। ऐसे में घर में खाने के लाले पड़े रहते थे। दशरथ, किरण को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करता था। कई बार मारपीट भी की। हमने कई बार उन लोगों की मदद भी की थी। उसने किरण को क्यों मार डाला, पता नहीं।’

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top