Gujarat

बतौर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूरे किए तीन वर्ष : मुख्यमंत्री ने 11 महत्वपूर्ण नीतियां लॉन्च कीं

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

-मुख्यमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में गुजरात ने सफलतापूर्वक जी20 बैठकों और वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का किया आयोजन

अहमदाबाद, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में अपने सुशासन के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। मुख्यमंत्री ने इन तीन वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में गुजरात में जी20 बैठकें तथा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण; दोनों सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में आज गुजरात देश का सेमीकंडक्टर हब तथा रिन्यूएबल एनर्जी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पिछले तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 11 महत्वपूर्ण नीतियां लॉन्च की हैं, जो गुजरात की पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में छवि को अधिक मजबूत बनाता है। गुजरात की जनता की सेवा के तीन वर्षों में भूपेंद्र पटेल तथा उनकी ‘टीम गुजरात’ ने सभी क्षेत्रों में तेज विकास को गति दी है। प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत@2047’ का जो विजन दिया है, उसे ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ साकार करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान घोषित-कार्यान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं, पहलों, नीतियों तथा गुजरात की उपलब्धियों की जानकारीः

नई नीतियाँ घोषित कीं

1. गुजरात आत्मनिर्भर पॉलिसी,

2. गुजरात बायोटेक्नोलॉजी पॉलिसी,

3. नई गुजरात IT/ITes पॉलिसी,

4. गुजरात स्पोर्ट्स पॉलिसी,

5. ड्रोन पॉलिसी,

6. गुजरात सेमीकंडक्टर पॉलिसी,

7. गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी,

8. सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी,

9. स्टूडेंट स्टार्ट-अप्स एंड इनोवेशन पॉलिसी 2.0 (SSIP-2.0)

10.गुजरात खरीद नीति, 11.गुजरात ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी 2024

शासन की उपलब्धियां

गुजरात की जनता के लिए गरवुं (गौरवशाली) गुजरात, गुणवंतु (गुणी) गुजरात, ग्रीन गुजरात, ग्लोबल गुजरात तथा गतिशील गुजरात; इन 5जी को शामिल करते हुए सर्वग्राही दिशादर्शक 3 लाख 32 हजार करोड़ रुपये का बड़ा बजट दिया। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के 10वें संस्करण का सफल आयोजन किया गया। “अर्निंग वेल, लिविंग वेल” के मंत्र के साथ ‘विकसित गुजरात@2047’ का रोडमैप बनाने वाला गुजरात देश का प्रथम राज्य। जीरो कैजुअल्टी दृष्टिकोण के साथ बिपरजॉय चक्रवात का सामना किया, जान-माल के बड़े नुकसान को टाला जा सका। भारत ने वर्ष 2023 में पहली बार जी20 की अध्यक्षता की, जिसके तहत गुजरात में 17 जी20 बैठकों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसके जरिये गुजरात की संस्कृति एवं समृद्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया गया। गुजरात में 2475 अमृत सरोवरों के निर्माण लक्ष्य के समक्ष 2649 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया, जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री कार्यालय को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों से लेकर विकास के विभिन्न कार्यों के बारे में लोगों तक पूरी जानकारी पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अपना अधिकृत व्हॉट्सएप चैनल शुरू किया गया। नीति आयोग द्वारा घोषित किए गए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स में बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली क्षेत्र में गुजरात लगातार दूसरी बार देश में पहले स्थान पर रहा है।

इसके अलावा इन तीन वर्षों में गरीबों, वंचितों, आदिवासियों व श्रमिकों का विकास कार्य हुआ। युवाओं के विकास के लिए कई काम हुए। किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 58.79 लाख किसान परिवारों को 11,058.59 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में दिए गए। राज्य का डांग जिला पहला 100 प्रतिशत प्राकृतिक खेती करने वाला जिला बना, अब तक राज्य के 53 लाख से अधिक किसानों ने प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया है, जिनमें से 9.85 लाख किसान 8.45 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर सक्रिय रूप से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। नैनो यूरिया की व्यापकता बढ़ी, लगभग 56.65 नैनो यूरिया (500 मि. ली.) बोतलों की खपत हुई।

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top