Uttar Pradesh

लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना और बेतवा नदियां उफान पर

फोटो-12 एचएएम-1 लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना और बेतवा नदियां उफान पर

-लगातार दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढऩे से तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप

-बाढ़ चौकियां एलर्ट, यमुना व बेतवा नदियों के तटबंधों की अब निगरानी भी शुरू

हमीरपुर, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण गुरुवार को हमीरपुर से गुजरने वाली यमुना और बेतवा नदियाँ उफान पर हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से दोनों नदियों में जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है।

लहचूरा और माताटीला बांधों से पानी छोड़ने के कारण यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने की सम्भावना है। मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता करन पाल सिंह गंगवार ने बताया कि बांधों से 5,85 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, जो धसान नदी से होकर बेतवा नदी में आएगा। इसी प्रकार, माताटीला बांध से बेतवा नदी में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटीय इलाकों को अलर्ट कर दिया है। लोगों को नदियों के आसपास किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों की बाढ़ चौकियों को भी सतर्क कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता ने कहा कि भारी बारिश का भी अलर्ट जारी है, इसलिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बाढ़ की सम्भावना को देखते हुए तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है और लोग सतर्क हो गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top