Bihar

गोपाल मंडल को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

स्वागत करने कार्यकर्ता

भागलपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानसभा में सचेतक को राज्य मंत्री का दिए जाने की स्वीकृति मिली। इसके तहत बिहार विधानसभा में सचेतक जदयू विधायक गोपाल मंडल को राज्य मंत्री का दर्जा मिला।

राज्य मंत्री गोपाल मंडल गुरुवार को भागलपुर पहुंचे जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गोपाल मंडल को माला पहनाकर, पटाखे फोड़कर और ढोल नगाड़ा बजाकर अपने खुशी का इजहार किया। उल्लेखनीय हो कि जदयू नेता नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से विधायक हैं। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने जदयू के सांसद अजय मंडल और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। कई दफे भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं। इसके बाद अब सचेतक और विधायक गोपाल मंडल को राज्यमंत्री के पद से नवाजा गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे राज्यमंत्री बनाया अच्छा लग रहा है। यह बिहार के लिए शुभ संदेश है। हम तो कहे उनको हमको एक साल के लिए भी कैबिनेट मंत्री बना दीजिए लेकिन मुझे राज्यमंत्री बनाया गया है। विभाग तो नहीं मिला है। लेकिन रोक टोक हम कर ही सकते हैं। हम इसी में खुश हैं। यहां जेई, सुप्रिटेंडेंट, एसडीओ को खंगालेंगे साथ ही ब्लॉक और थानेदार को भी सुधारेंगे। यही बोलते हैं तो वह कहते हैं कि बहुत बोलते है बड़बोलिया है।

सरकार के विरुद्ध हम नहीं बोलते हैं। व्यवस्था लचर है इसलिए हम बोले। उल्लेखनीय हो कि कि यह वही विधायक हैं जो लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद के टिकट लेने को लेकर बेकरार थे। कहते थे की टिकटवा मेरे पॉकेट में ही है। अब राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद इनके सूर बदल गए हैं और कहते हैं कि हम इसी में खुश हैं।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top