Bihar

भाजपा में शामिल हों और बनें गरीब कल्याण और विकसित भारत के हिस्सेदार : मनोज राय

भाजपा सदस्यता अभियान

कटिहार, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कदवा विधानसभा के कदवा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और घर-घर जाकर स्टॉल लगाकर सदस्य बनाने का कार्य किया। इस अभियान का उद्देश्य भाजपा परिवार में नए सदस्यों को जोड़ना और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना है।

इस अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी और मंडल अध्यक्ष नरेश मंडल शामिल हुए। डंडखोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार का लक्ष्य कटिहार जिले के सभी मंडल से सर्वाधिक सदस्य बनाने का है।

यह अभियान तेज गति से प्रखंड के हर शक्ति केंद्र पंचायत एवं बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि यह अभियान गरीब कल्याण तथा विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति समर्पित एवं अग्रसित भाजपा परिवार को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होकर गरीब कल्याण और विकसित भारत के हिस्सेदार बनें।

उन्होंने कहा कि लोग मोबाइल से टोल फ्री नंबर – 8800002024 पर मिस्ड-कॉल देकर या नमो एप्प द्वारा भाजपा का सदस्य बन इस महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इस अवसर पर अभियान में शामिल प्रदीप पोद्दार, विशाल शर्मा, मंडल के पदाधिकारी पंचायत के अधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में बुथ के कार्यकर्ता शामिल होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का कार्य किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top