Uttar Pradesh

प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को मिला चल वैजयंती का प्रथम पुरस्कार

पुरस्कार

प्रयागराज, 11 सितम्बर (Udaipur Kiran) । इस वर्ष मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा के प्रयोग में हुई प्रगति के लिए चल वैजयंती का प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि यह पुरस्कार मोना मोहन्ती, मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की ओर से नवीन प्रकाश, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने ग्रहण किया।

उन्होंने बताया कि नगरों में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों, बैकों और स्वायत्त निकायों में संघ सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और प्रयोग हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने और इस सम्बंध में सामूहिक निर्णय लिए जाने के उद्देशय से राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा नगर विशेष में केंद्रीय संगठन के वरिष्ठतम अधिकारी की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों (नराकास) का गठन किया जाता है।

प्रयागराज शहर में भी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-1) नाम से समिति गठित है। जिसकी वर्ष में दो बार बैठक होती है। यह समिति प्रयागराज में कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त में गठित की गई है। वर्तमान में इस समिति के कुल 48 सदस्य कार्यरत हैं। इसके साथ ही हिन्दी का उत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार करने वाले कार्यालयों को वर्ष में एक बार वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है और चल वैजयंती व प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top