Delhi

महिला की गला रेतकर हत्या

नई दिल्ली, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुरी इलाके में 40 साल की महिला की गला रेत हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में महिला का शव उसके ही मकान से बरामद हुआ है। आरोप है महिला की हत्या उसके ही एक पड़ोसी ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की पहचान 40 वर्षीय रेखा के तौर पर हुई है। रेखा त्रिलोकपुरी के आठ ब्लॉक में रहती थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय सुरेश ने रेखा की गला रेत दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुरेश ने रेखा की हत्या की है।

डीसीपी अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपों की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top