Madhya Pradesh

राज्य मंत्री लोधी ने संभाला पर्यटन निगम अध्‍यक्ष का पदभार

राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

– पर्यटन भवन के निरीक्षण के साथ दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल, 11 सितम्‍बर (Udaipur Kiran) । पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने बुधवार को म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व राज्यमंत्री लोधी ने अपने कक्ष में पूजन भी किया। प्रबंध संचालक पर्यटन निगम डॉ.इलैया राजा टी. ने राज्य मंत्री लोधी को इकाईयों एवं निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गति‍विधियों से अवगत कराया। राज्य मंत्री लोधी ने निगम मुख्‍यालय पर्यटन भवन का निरीक्षण भी किया।

राज्य मंत्री लोधी ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्‍यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि व पर्यटक सुरक्षा के लिये आवश्‍यक कदम उठाये जाने पर जोर दिया। निगम के अधिकारियों को वर्तमान योजनाओं के सुचारू और त्वरित क्रियान्वयन के लिए निर्देंशित भी किया। राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि मध्‍यप्रदेश राज्य, पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। इसे देश ही नहीं विश्‍व के मानचित्र पर उभारने के लिए भी आवश्‍यक कदम उठाये जायेंगे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top