Chhattisgarh

रायपुर : 12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

Cm

रायपुर, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय हर गुरुवार काे लोगों की समस्या सुनते हैं। वहीं मौके पर ही अधिकारियों काे समाधान के निर्देश देते हैं। जनदर्शन में लाेग बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है। फिलहाल 12 सितम्बर काे हाेने वाला जनदर्शन कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top