Gujarat

भरुच में शांति भंग करने की काेशिश, धार्मिक झंडा फहराने में 17 पकड़े

भरुच, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । गुजरात में शांति भंग करने की रविवार की रात तीसरी बार कोशिश की गई। 10 सितंबर की आधी रात के बाद भरुच में एक धार्मिक झंडा लगाकर तनाव पैदा करने की गई कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों को पता लगाकर 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 लोगों को पकड़ा है।

गणपति महोत्सव के दौरान पहले सूरत में फिर वड़ोदरा में शांति भंग करने की कोशिश गई। रविवार की रात को भरुच में एक ऐसी काेशिश काे पुलिस ने नाकाम

कर दिया। नगर के पश्चिम क्षेत्र गोकुलनगर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के लोग वर्षों से रहते हैं। यहां गणेशोत्सव का त्योहार धूम थी। दूसरी तरफ 16 सितंबर को ईद का त्योहार है। मुस्लिम समाज की ओर से भी ईद की तैयारी में जुटे हैं। इसी के चलते लोग अपने घरों पर धार्मिक झंडा और तोरण लगा रहे हैं। इसी बीच एक दूसरे के घर के समीप तोरण और धार्मिक झंडा न लगाने की अपील की गई। मंगलवार की आधी रात को यहां धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने माैके पर पहुंच कर मामला सुलझाया। इसे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के

आधार पर लोगों की शिनाख्त कर मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में भरुच जिले के एसपी मयूर चावडा ने बताया कि भरुच शहर में मंगलवार आधी रात के बाद धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समूह आमने-सामने आ गए। इससे माहौल गर्म हो गया। पुलिस ने समय पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपितों को पता लगाकर 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से अब तक 17 लोगों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top