Haryana

हिसार: जिले में ग्लैंडर्स बीमारी से पॉजिटिव पाया गया एक घोड़ा

अश्व प्रजाति के पशुओं की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध

हिसार, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले में ग्लैंडर्स बीमारी से एक घोड़ा पॉजिटिव मिलने पर पशुपालन विभाग ने घोड़ों में पाई जाने वाली जीवाणु जनित बीमारी ग्लैंडर्स को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डीएएचडी मत्स्य मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों अनुसार जिला हिसार को अश्व प्रजाति के पशुओं में ग्लैंडर्स बीमारी से बचाव, नियंत्रण के लिए नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है तथा साथ ही घोड़े, गधे, खच्चर व अश्व प्रजाति के पशुओं की जिले से अन्य स्थान पर आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ सुभाष चंद्र जांगड़ा ने मंगलवार को बताया कि अश्व जाति के पशुओं की दौड़, मेले, प्रदर्शनी, खेल आदि आयोजन तथा एकत्रित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्लैंडर्स घोड़ों की प्रजातियों में एक जानलेवा संक्रामक रोग है। इसमें घोड़े की नाक से खून बहना, सांस लेने में तकलीफ, शरीर का सूख जाना, पूरे शरीर पर फोड़े आदि लक्षण हैं। यह बीमारी दूसरे पालतू पशुओं में भी पहुंच सकती है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top