Madhya Pradesh

सिवनीः जिले में अब तक 1253 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

10 सितम्बर को दर्ज की गई 35.7 मि.मी.औसत वर्षा

सिवनी, 10 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जिले में 1 जून से 10 सितम्बर 24 तक की स्थिति में 1253 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं 10सितम्बर को जिले में कुल 285.6 मि.मी. वर्षा (35.7 मि.मी.औसत) दर्ज हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से मिली जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर को सिवनी में 44.8 मि.मी, कुरई में 15.0 मि.मी., बरघाट में 47.3 मि.मी., केवलारी में 52.4 मि.मी., छपारा 15.0 मि.मी, लखनादौन में 20.1 मिमी, धनौरा में 71.0 मिमी एवं घंसौर में 20.0 मिमी. वर्षा हुई है।

इसी प्रकार 01 जून से 10 सितम्बर 24 की स्थिति में जिले में कुल 10023.8 एवं 08 विकासखंड में औसतन 1253.0 मि.मी. वर्षा हुई है। अब तक विकासखंड सिवनी में 1366.3 मि.मी, कुरई में 985.0 मि.मी., बरघाट में 1325.6 मि.मी., केवलारी में 1376.6 मि.मी., छपारा 1246.1 मि.मी, लखनादौन में 1205.7 मिमी, धनौरा में 1106.5 मिमी एवं घंसौर में 1409.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 10023.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष 10 सितम्बर 23 की स्थिति में कुल 8162.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

बाढ़ राहत कार्यों में मुस्तैद रहकर मैदानी अमले ने प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

जिले में सोमवार रात्रि से लगातार जारी अतिवर्षा के कारण जिला मुख्यालय सहित विभिन्न विकासखंडों के निचले स्थानों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हुई। कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन में राजस्व, नगरपालिका, होमगार्ड, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बाढ़ राहत कार्यों में मुस्तैद रहे। सभी क्षेत्रों में जल भराव वाले स्थानों पर तत्काल राहत दल द्वारा पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था बनाने के साथ-साथ प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। जिला मुख्यालय के विवेकानंद एवं तिलक वार्ड में जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर क्विक रिस्पोंस टीम द्वारा रहवासियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्यवाही की।

इसके अतिरिक्त अतिवृष्टि के कारण नदी-नालों में आई बाढ़ के कारण डूब प्रभावी पुल-पुलियाओं से तत्काल आवागमन बंद करते हुए सभी ऐसी पुल-पुलियाओं में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कलेक्टर सुश्री जैन ने लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर समय-समय पर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Most Popular

To Top