Jammu & Kashmir

गंग्याल के प्रीत नगर में एस्कॉर्ट वाहन के अगले टायर फटने से चार पुलिसकर्मी घायल

Four Cops Injured In Escort Vehicle Accident

जम्मू, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । जम्मू जिले के बाहरी क्षेत्र गंग्याल के प्रीत नगर में मंगलवार सुबह हुई एक दुर्घटना में एस्कॉर्ट वाहन के अगले टायर फटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह एस्कार्ट वाहन डा. जितेंद्र सिंह के वाहनों के काफिले का हिस्सा था जो कि बिलावर में रैली के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के काफिले के एस्कॉर्ट में शामिल दस कर्मियों के अग्रिम दल को ले जा रहा एक वाहन उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब उसके आगे के टायर फट गए। जितेंद्र सिंह बिलावर में एक सार्वजनिक रैली के लिए प्रीत नगर गंग्याल से आगे बढ़ रहे थे। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों की पहचान हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल युद्धवीर सिंह, सुरेश पाटिल और मोहिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल कर्मियों को उपचार के लिए सीएचसी बिलावर ले जाया गया है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Most Popular

To Top