HEADLINES

साइबर सुरक्षा के बिना राष्ट्र का विकास असंभव है : अमित शाह

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) के पहले स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए

नई दिल्ली, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) के पहले स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा के बिना राष्ट्र का विकास असंभव है, यह प्रौद्योगिकी मानवता के लिए एक आशीर्वाद है।

अमित शाह ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का काफी हद तक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसके साथ प्रौद्योगिकी के कारण कई खतरे भी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हम साइबर सुरक्षा के बिना अपने राष्ट्र को सुरक्षित नहीं कर पाएंगे। I4C जैसे प्लेटफॉर्म इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top