Uttar Pradesh

राम कुमार वर्मा को देखने रेजीडेंसी हॉस्पिटल पहुंचे भूपेन्द्र चौधरी

भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ के रेजीडेंसी हॉस्पिटल पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह क्षेत्र संघचालक राम कुमार वर्मा से भेंटकर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। रामकुमार वर्मा एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। वह कुर्सी विधानसभा के विधायक सकेंद्र वर्मा के पिता हैं। वह संघ में जिला कार्यवाह से लेकर विभाग कार्यवाह, सह प्रान्त कार्यवाह, क्षेत्रकार्यवाह और सह क्षेत्रसंघचालक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल व एमएलसी अंगद कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top