Madhya Pradesh

देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरूः उप मुख्यमंत्री शुक्ल

देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरूः उप मुख्यमंत्री शुक्ल
देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरूः उप मुख्यमंत्री शुक्ल
देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरूः उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार शाम को बाणसागर स्थित सिरसी टापू से मार्कण्डेय होकर लौटते समय देवराजनगर पहुंचे। स्थानीय प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि बाणसागर डूब क्षेत्र में आने के फलस्वरूप राजाधिराज मंदिर का मुआवजा मिला था, जिससे देवराजनगर में मंदिर का पुनर्निमाण शुरू किया गया। तकनीकी अड़चनों से मंदिर का पुनर्निमाण लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। संबंधित अधिकारी मंदिर के निर्माण की सभी बाधाएं दूर करके निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने देवराज नगर के के समीप प्रसिद्ध गिद्धकूट पर्वत के संबंध में कहा कि गिद्धकूट पर्वत बहुत पवित्र पर्वत है। इसमें बड़ी संख्या में गिद्धों का निवास है। इनके सरंक्षण और संवर्धन के लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नवीन गिद्ध गणना में यहां 230 गिद्ध पाए गए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सतना रामखेलावन कोल, वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, आशुतोष गुप्ता, सरपंच प्रिंस सिंह भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल रीवा इन्फ्लुएंशर मीट में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार देर शाम शहर के डंग पैलेस होटल में आयोजित युवा संवाद संगठन पर्व अंतर्गत रीवा इनफ्लुएंसर मीट 2024 में शामिल हुए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को जन समाज तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भूमिका आज के दौर में सबसे अहम है।

उन्होंने कहा कि आज जो भी विकास हो रहा है आने वाली पीढ़ी के लिए हो रहा है। हरित क्रांति, पर्यटन क्रांति और औद्योगिक क्रांति जिस जगह होगा, वहां लोग गरीब नहीं सशक्त होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नंबर एक होने के साथ आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर समाज को प्रभावित करने की शक्ति रखता है। इसलिए सोशल मीडिया का सही उपयोग करें। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, समाजसेवी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री कश्यप जयंती समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार को कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में कश्यप जयंती के अवसर पर केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों द्वारा उप मुख्यमंत्री शुक्ल को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने समाज की पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्ल ने कहा कि इस समाज की भूमिका देश के विकास में अहम है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि देश में अनेक जाति, धर्म व भाषाओं के लोग रहते हैं, फिर भी एकता कायम है, इसका कारण इस तरह के आयोजन हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top