Uttrakhand

महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन

कांग्रेस ने चूड़ियां दिखाकर किया जबरदस्त विरोध

हल्द्वानी, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस ने महिला अपराधों और भाजपा नेताओं पर आरोपों के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां दिखाकर विरोध जताया और सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता ललित जोशी ने किया, जिसमें महिलाओं ने चूड़ियां इकट्ठा कर मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया।

प्रदर्शन के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने सरकार को आलोचना का निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े नेताओं और पदाधिकारियों पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं, फिर भी सरकार इन अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए क्योंकि वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस ने “बेटियां बचाओ” का नारा बुलंद करते हुए देवभूमि को बचाने का संकल्प लिया और भाजपा को महिला सुरक्षा के मामले में कठघरे में खड़ा किया।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top