HEADLINES

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे

Abu dhaabi crown Prince reach Delhi
Abu dhaabi crown Prince reach Delhi

नई दिल्ली, 08 सितंबर (Udaipur Kiran) । अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका स्वागत किया। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। कल अबू धाबी के क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी से मिलेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। उनका भारत की राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे।

मंगलवार को वे एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी नेता भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top