Uttrakhand

हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प  लें : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट गवर्नर जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह।

देहरादून, 08 सितंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवर्धन का सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसा मार्ग प्रशस्त करें जिससे हिमालय का प्राकृतिक संतुलन बना रहे और भावी पीढ़ियों को इसका आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को रविवार को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि पर्वतराज हिमालय हमारी अमूल्य धरोहर है। यह पर्वत श्रृंखला न केवल प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से भरपूर है, बल्कि हमारे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक धरोहर का भी प्रतीक है। आज हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय स्थिरता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन, अंधाधुंध विकास, और मानवीय हस्तक्षेप, हिमालय की समृद्ध पारिस्थितिकी के लिए चुनौती है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और हिमालय की अद्भुत जैव विविधता की रक्षा करें। विकास के साथ ही प्राकृतिक संतुलन बनाना भी जरूरी है।

…………………………..

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top