Haryana

भाजपा से टिकट नहीं मिली तो देवीलाल के पोते ने इनेलो का दामन थामा, डबवाली से लड़ेंगे चुनाव

आदित्य देवीलाल इनेलो में शामिल हो
आदित्य देवीलाल इनेलो में शामिल हो
आदित्य देवीलाल इनेलो में शामिल होते

सिरसा,8 सितम्बर (Udaipur Kiran) । हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल इनेलो में शामिल हो गए हैं। रविवार को उन्होंने चौटाला गांव में अपने समर्थकों के बीच इसका ऐलान किया। वह डबवाली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कल वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम न आने पर बागी हो गए थे। इसके बाद उन्होंने हरियाणा सरकार में चेयरमैन का पद छोड दिया। इसके बाद उन्होंने इनेलो के सुप्रीमो पूर्व ष्टरू ओपी चौटाला से मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लेने के बाद अभय चौटाला ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

आदित्य देवीलाल ने कहा कि हम डबवाली से जीत के लिए लडेंगे। यह जीत मेरी नहीं आप लोगों की जीत होगी। यह जीत हरियाणा में नई कहानी लिखेगी। आप लोगों को एक सोच के साथ जोडने के लिए यहां आए हैं। मैं आपकी सेवा में 10 साल से हाजिर था और आगे भी हाजिर रहूंगा। आदित्य ने मंच से भाजपा का नाम तक नहीं लिया। मंच पर चौधरी देवीलाल का बड़ा फोटो लगाया गया। साथ ही उनका नारा लिखा-लोकराज लोकलाज से चलता है।

अभय चौटाला ने कहा कि हम दोनों भाई पहले भी साथ थे। बस राजनीतिक तौर पर अलग थे। मैं इसको पहले कहता था निक्कर वाले किसी के साथ नहीं हैं। चौधरी देवीलाल हमेशा एक बात कहते थे, किसी पर भरोसा कर लेना, लेकिन इन निक्कर वालों पर भरोसा मत करना। आदित्य के साथ भाजपा ने बहुत बडा धोखा किया है। इसका नाम सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि यह देवीलाल का पोता है। इनको यह डर था कि यह असेंबली में आएगा तो चौधरी देवीलाल के नाम की ताकत और बढ़ेगी। भाजपा की यह गलतफहमी थी कि देवीलाल के परिवार को कोई असेंबली में जाने से रोक सकता है। अभय ने बिना नाम लिए जेजेपी नेता और भतीजे दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की भीड देखकर दूसरों की हालत खराब हो जाएगी। कल आदित्य नामांकन भरेगा तो इससे भी 3 गुना ज्यादा भीड आएगी।

अभय ने आगे कहा कि ओपी चौटाला ने अजय चौटाला और भाभी नैना चौटाला को भी डबवाली से विधायक बनाया, लेकिन दोनों यहां से भाग गए। अब गांव-गांव माफी मांगते घूम रहे हैं। गांव में जाकर कह रहे हैं कि हमसे बहुत बडी भूल हो गई। इन लोगों ने ओपी चौटाला को धोखा दिया और अपनी जेब भरने का काम किया।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर

Most Popular

To Top