Haryana

सोनीपत: भाजपा ने टिकट दी ताे जरूर लड़ूुंगा चुनाव: कपूर नरवाल

8 Snp- 3    सोनीपत: डा. कपूर सिंह नरवाल कार्यकर्ताओं         से बात करते हुए।

कांग्रेस के बागी नेता ने कार्यकर्ताआें से की बैठक

सोनीपत, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत में बरौदा विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट न

मिलने से नाराज हुए डा. कपूर सिंह नरवाल रविवार को कार्यर्ताओं की बठक में बोले कैंसर

का मरीज हूं, पता नहीं कब जान चली जाए। जीवन में उनकी तमन्ना है कि चुनाव लडूं। भाजपा

टिकट दे दे ताे उनकी आत्मा हरी हो जाएगी। साथ ही कहा कि अगर भाजपा टिकट देती है और

हलके की जनता चुनाव लड़ने की बोलती है तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे।

बरौदा हलके में कांग्रेस ने विधायक इंदूराज नरवाल उर्फ

भोलू को टिकट दी है। इसके बाद डा. कपूर नरवाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पर विश्वासघात

व राजनीतिक हत्या का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी। रविवार को उन्होंने

अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। इसमें वे लोगों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए।

डॉ. कपूर नरवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक बार बरौदा

में विधायक बनकर हलके की सेवा करना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी ने मुझे धोखा दिया है।

कल उनकी भाजपा ने नेताओं से बात हुई है। उनसे मिला भी हूं। शीर्ष भाजपा नेताओं ने कहा

है कि आपका नाम पैनल में डाला जाएगा। टिकट का फैसला बाद में होगा। वह निर्दलीय चुनाव

नही लड़ेंगे।

अभी उनके पास भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने

का ऑफर आया था। लेकिन गारंटी नहीं है कि भाजपा मुझे टिकट देगी। उनकी तरफ से मेरे को

आश्वासन दिया है। इंडियन नेशनल लोकदल- बसपा गठबंधन- आम आदमी पार्टी की तरफ से भी चुनाव

लड़ने लिए फोन आया है, लेकिन उन्होंने सबको मना कर दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top