HimachalPradesh

सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया पंचमी महापर्व

नाहन, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । महासू महाराज को समर्पित पंचमी महापर्व जागरा उत्सव गताधार गांव में धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा द्राबिल गांव में भी यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने रात भर देवता की स्तुति में बिरजू गायन किया। इस दौरान देवता ने लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। वहीं आज दिन भर सांझे आंगन में नाटियो का दौर चला।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top