HEADLINES

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से जाम, तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी

नासूर बन  सकता बंदरकोट और रतूड़ी शेरा भूस्खलन। क्षेत्र ।

उत्तरकाशी, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट और रतूड़ी शेरा में मानसून के दौरान भूस्खलन का उपचार कार्य शुरू करने से पहाड़ दरकने लगा है, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। तीर्थ यात्रियों को भी भारी कठिनाइयाें का सामना करना पड़ा रहा है।

गौरतलब है कि जनपद में मानसून का कहर जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट में तीन दिन पहले पहाड़ी दरकने का वीडियो सामने आया था, जबकि रविवार को भी पहाड़ से लगातार पत्थर और मलबा गिररतर रहा, जिससे गंगोत्री हाईवे घंटों तक बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं।

स्थानीय लोगाें ने बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पीक मानसून के दाैरान भूस्खलन का उपचार कार्य शुरू करने से समस्या बढ़ रही है। इससे भूस्खलन की समस्या और गंभीर हाे सकती है, जाे लगातार बन रही है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्ये सिंह राणा ने कहा कि मानसून के सीजन में भूस्खलन का उपचार करना गलत फैसला था, जिससे बार बार गंगोत्री हाईवे बंद हो रहा है और चार -धाम यात्रा प्रभावित हो रही है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Most Popular

To Top