Uttrakhand

प्रो. अनिल बिष्ट बने उन्नत भारत अभियान कुमाऊं विश्वविद्यालय समिति के अध्यक्ष

प्रो. अनिल बिष्ट बने उन्नत भारत अभियान कुमाऊं विश्वविद्यालय समिति के अध्यक्ष

नैनीताल, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. अनिल बिष्ट को उन्नत भारत अभियान कुमाऊं विश्वविद्यालय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में भूगोल विभाग के डॉ. प्रकाश चन्याल, इंग्लिश विभाग की डॉ. दीपिका पंत, और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. जितेंद्र लोहनी शामिल हैं। इस नियुक्ति की पुष्टि कुलसचिव ने की।

प्रो. अनिल बिष्ट के अध्यक्ष बनने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और अनार का पौधा भेंट किया गया। कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीलू लोधियाल, महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ. हर्ष चौहान, और डॉ. नवीन पांडे ने टीम को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top