Haryana

सोनीपत: कपूर नरवाल ने छाेड़ी कांग्रेस, हुड्डा पर गद्दारी का आराेप

7 Snp-     सोनीपत: कांग्रेस उम्मीदवार वर्तमान इंदुराज         नरवाल, विरोध करने वाले डा. कपूर नरवाल

-कांग्रेस नेता डॉ.

कपूर सिंह नरवाल ने गोहाना में पार्टी से इस्तीफा दे दिया

सोनीपत, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. कपूर नरवाल ने भुपेंद्र

सिंह हुड्डा पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए शनिवार काे पार्टी से त्याग पत्र दे दिया

है। दावा किया है कि बरोदा से कांग्रेस सीट हारेगी।

भाजपा के बाद कांग्रेस ने हरियाणा में प्रत्याशियों

की पहली सूची जारी करते ही भगदड़ मच गई है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र

से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा

दे दिया है। अपने समर्थकों की बैठक बुलाकर आगे का फैसला लेंगे।

कांग्रेस ने बरोदा हलके से वर्तमान विधायक इंदुराज नरवाल को टिकट दिया है। इसके साथ

ही हलके में बगावत शुरू हो गई है। कपूर सिंह नरवाल की टिकट काटने की सूचना के बाद सुबह

ही समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। उनसे बातचीत के बाद कपूर नरवाल ने कांग्रेस

छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही रविवार को अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की

मीटिंग बुलाई है।

टिकट न मिलने पर कपूर नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह

हुड्डा ने उनके साथ गद्दारी की है। बरोदा उपचुनाव में हुड्डा ने उनसे वादा किया था

कि आम चुनाव में हर हाल में उनको टिकट दी जाएगी। चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस

को छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह हुड्डा को उनकी वादा खिलाफी का जवाब जरूर देंगे।

नरवाल ने कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या हुई है। बरोदा हलके की जनता हुड्डा से बदला लेगी।

आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी बरोदा विधानसभा सीट हारेगी।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top