Uttar Pradesh

सदस्यता अभियान के तहत हर घर तक पहुंच रही भाजपा

धर्मपाल सिंह
धर्मपाल सिंह

लखनऊ, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व में सदस्यता अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंच रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुल्तानपुर में तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कानपुर में बूथों पर पहुंच कर घर-घर संपर्क किया।

अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ के पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद गण, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क करते हुए सदस्य के रूप में लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का काम प्रारंभ किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है। इसलिए जनमानस का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की प्रत्येक योजना गरीब, किसान, महिलाओं तथा युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। इसलिए देश के गरीब, किसान, महिलाएं तथा युवा भाजपा के साथ है और भाजपा परिवार के साथ जुड़ना चाहते है। भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है और भाजपा कार्यकर्ता अथक परिश्रम का पर्याय है। हमे घर घर संपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचना है और जनमानस को भाजपा से जोड़ना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र विचारधारा आधारित राजनीतिक संगठन है। हमारी विचारधारा में वैभवशाली व शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति का विश्व में जयघोष और देश के प्रत्येक नागरिक की आर्थिक व सामाजिक उन्नति निहित है। कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और अपने संकल्पों को पूरा करने का काम कर रहा है। अभी संगठन पर्व चल रहा है। संगठन पर्व संगठन के विस्तार का पर्व है। संगठन के विस्तार से ही संगठन की विचारधारा, संगठन के संकल्प और लक्ष्य पूर्ण होते है। इसलिए पूरी ऊर्जा और परिश्रम के साथ सभी को सदस्यता अभियान में जुटना है। सशक्त भाजपा से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा से जोड़ने के लिए संगठन हर दहलीज तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुल्तानपुर में बूथों पर पहुंच जनमानस को सदस्य के रूप में भाजपा के साथ जोड़ते हुए घर-घर संपर्क अभियान किया। इसके साथ ही विभिन्न बैठकों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिंधियों तथा कार्यकर्ताओं से अभियान की सफलता के लिए संवाद किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह कानपुर के सिसामऊ व आर्यनगर में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर पहुंचे। उन्होंने जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ा और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में लोगों को सदस्य के रूप में भाजपा परिवार से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए घर-घर संपर्क किया। प्रथम चरण के तहत घर-घर संपर्क अभियान 25 सितंबर तक चलेगा जिसमें भाजपा हर बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top