Uttrakhand

हल्द्वानी में अवैध होर्डिंग्स और पॉलिथीन पर नगर निगम का अभियान जारी

अवैध होल्डिंग बोर्ड हटाये गये

हल्द्वानी, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । हल्द्वानी शहर में अवैध होर्डिंग लगाने के कारण शहर की सुंदरता पर धब्बा लगा है। नगर निगम ने शुक्रवार को उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में नैनीताल रोड में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अवैध रूप से लगे होल्डिंग बोर्ड जप्त किए।

उपनगर आयुक्त नगर निगम की टीम के साथ नैनीताल रोड क्षेत्र में पहुंचे और उन्हाेंने सभी होर्डिंग बोर्ड जप्त करते हुए नगर निगम क्षेत्र में इस अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपनगर आयुक्त व उनकी टीम के द्वारा कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन को लेकर नगर निगम द्वारा अलग से अभियान चलाएगा।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top