Bihar

वाल्मीकि नगर के गंडक बराज के जल स्तर में वृद्धी जारी

Gandak baraj

—-गंड़क बराज ने 1 लाख 95 हजार क्युसेक पानी छोड़ा

पश्चिम चंपारण(बगहा), 6 सितम्बर (Udaipur Kiran) ।भारतीय एवं नेपाली जल अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में दो दिनों से हो रहे झमाझम बारिश से गंडक का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है।वाल्मीकि नगर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज से शुक्वार की दोपहर तक 1 लाख 94 हजार क्यूसेक छोड़ा गया है। पानी से गंडक नदी के तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में चकदहवा, झंडू टोला, बिनटोली, कान्ही टोला, सिरला दियरा, धनहिया दियरा आदि मे गंडक बराज से छूटे पानी तांडव मचने की आशंका बढ़ गई है।

गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता सियाराम पासवान ने बताया कि नेपाली और भारतीय क्षेत्र में हो रही वर्षा से फिर एक बार गंड़क बराज के जल स्तर बढ़ने लगा है। गंडक बराज के सभी फाटकों को सुरक्षा के लिहाजा आंशिक रूप से खोल दिया गया है। गंडक बराज के सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।गंडक नदी के जल स्तर बढ़ने से वन क्षेत्र में फिर एक बार पानी प्रवेश करने की संभावना बढ़ गई है। जानकारी हो कि पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार झमाझम वर्षा के कारण गंडक नदी के जल स्तर में बढ़ोत्री होनी शुरू हो गई हैं। (Udaipur Kiran) नाथ तिवारी।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top