Uttar Pradesh

आपत्तियों के निराकरण के लिए जी.आई.एस. समाधान दिवस का हुआ आयोजन

नगर निगम की फोटो

लखनऊ, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । शहर में भवनों के जी.आई.एस. सर्वे में किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों के निराकरण के लिए जी.आई.एस. समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया। समाधान दिवस में भवन स्वामियों से जी.आई.एस. द्वारा किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध लिखित आपत्तियां साक्ष्य व भवन की वर्तमान फोटो सहित आमंत्रित की गई थी। उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त, सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम मौजूद रही।

समाधान दिवस में जोनवार 92 आपत्तियां प्राप्त हुई, जिसमें से सभी 92 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा अध्यक्षता करते हुए सभी भवनस्वामियों की शिकायतों को सुना गया एवं सभी जोनल अधिकारियों को शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त द्वारा स्वयं सुनवाई कर आपत्तियों का निराकरण कराये जाने पर भवन स्वामियों द्वारा नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया गया।

शुक्रवार को सम्पन्न जी.आई.एस. समाधान दिवस में समस्त जोनल अधिकारीगण अपने अधीनस्थ कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ उपस्थित रहे, जिनके द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही गणना व जाँच करते हुए मौके पर निस्तारण कराया गया। जोनवार प्राप्त आपत्तियां तथा निस्तारण की स्थिति निम्नानुसार रही –

जोन – प्राप्त आपत्तियां – निस्तारित

जोन-1 – 17 – 17

जोन-2 – 04 – 04

जोन-3 – 12 – 12

जोन-4 – 05 – 05

जोन-5 – 10 – 10

जोन-6 – 19 – 19

जोन-7 – 17 – 17

जोन-8 – 8 – 8

योग – 92 – 92

(Udaipur Kiran) / शरद चंद्र बाजपेयी

Most Popular

To Top