Madhya Pradesh

धार्मिक त्यौहारों को सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं: कलेक्टर संदीप जी आर

धार्मिक त्यौहारों को सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं: कलेक्टर संदीप जी आर
धार्मिक त्यौहारों को सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं: कलेक्टर संदीप जी आर

– धार्मिक चल समारोह में कानून व्यवस्था का रखें पूरा ध्यान: एसपी शाहवाल

सागर, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर संदीप जी आर ने गुरुवार को जिला शांति समिति की बैठक में कहा कि सभी धार्मिक त्योहारों को पूरे सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सागर हमेशा से ही शांति सौहार्द्र और गरिमामय ढंग से सभी त्योहारों को मानता आया है। इस परम्परा को कायम रखते हुए सहर्ष सभी जिलेवासी त्यौहारों को मनाएं।

उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक संगठन अपने चल समारोह या धार्मिक आयोजनों में कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिसमें प्रमुखता से विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सड़क मरम्मत कार्य , यातायात व्यवस्था, नगर निगम द्वारा विसर्जन स्थल की समस्त व्यवस्थाएं, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं जा जाएंगी उन्होंने कहा कि चल समारोहों में पूरी गरिमा एवं शांति के साथ शामिल होकर त्योहार को संपन्न करें।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने कहा कि धार्मिक त्योहार मनाते समय पुलिस का सहयोग करें और कानून व्यवस्था का ध्यान रखें। सभी धार्मिक संगठन अपने-अपने संगठन , समितियों के अधिकारी, पदाधिकारी एवं सदस्यों के नाम मोबाइल नंबर संबंधित थाना प्रभारी को दें। उन्होंने कहा कि सभी चल समारोह की वीडियो कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी चल समारोह में चलने वाले आयोजन समिति के सदस्य अपने गणवेश में रहेऊ जिससे कि उनकी अलग से पहचान की जा सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, सागर एसडीएम अदिति यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस परिकल्पना पर सिंगल विंडो क्लीयरेंस से सागर में सरल होगी औद्योगिक कार्य प्रणाली

कलेक्टर संदीप जी आर ने गुरुवार को सागर जिले के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक की। जिसमें उनके उद्यमों, उत्पादों तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न उद्योगपतियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की तथा उन्हें आस्वस्त किया के उनके द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस परिकल्पना के आधार पर सिंगल विंडो क्लीयरेंस से सभी प्रक्रियाओं को सरल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सागर के सिदगुंवा औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्त मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर ने एमपीईबी के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए हैं कि औद्योगिक क्षेत्र में सेपरेट फीडर के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार उन्होंने जल निगम के जीएम श्री गौरव सिंघई को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हम अपने उद्योगों को नेक्स्ट लेवल पर लाते हुए सागर के उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम करें। इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा संपूर्ण मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को सरल करते हुए ई-कॉमर्स के माध्यम से लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाया जा सकता है।

कलेक्टर ने प्राकृतिक संसाधनों के सीमित होने की बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि हम सभी का फ़र्ज़ है कि हम पर्यावरण संरक्षण की ओर भी ध्यान दें इसके लिए अपनी औद्योगिक इकाइयों में सोलर प्लांट्स तथा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग जैसे उपक्रम अपनाएं। इससे जहां एक ओर आपका बिज़नेस कॉस्ट इफेक्टिव बनेगा वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top