Uttar Pradesh

घर-घर जाना है और हर घर में भाजपा का सदस्य बनाना है : सुभाष यदुवंश

- भाजपा प्रदेश महामंत्री व पश्चिम उप्र के प्रभारी  ने सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को किया संबोधित

मुरादाबाद, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ जिसे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री व पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी एमएलसी सुभाष यदुवंश ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर हमें घर-घर जाना हैं और हर घर में भाजपा का सदस्य बनना है।

प्रदेश महामंत्री ने आगे कहा कि 2 सितंबर को भाजपा का डिजिटल सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके पश्चात 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मिस्ड कॉल का सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने आगे बताया कि आज मुरादाबाद जिला कार्यालय पर इसी के निमित्त उन्होंने अलीम मिर्जा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई हैं।

सुभाष यदुवंश ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि के लिए सदस्यता अभियान के लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। हमें उसे लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता करनी है। इसके अलावा प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को कम से कम 100 सदस्य बनाने अनिवार्य हैं और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनने जरुरी हैं। एक मोबाइल नंबर से एक ही सदस्य बनेगा। भाजपा की सदस्यता के लिए अभियान 11 से सितंबर 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ,बीडीसी सदस्य ,नगर पालिका अध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष जाएंगे।

इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, शहर विधायक रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका , महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई एवं नवीन चौधरी, आदित्य शाक्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top