Uttrakhand

दरबार साहिब में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने टेका मत्था

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार गुरुवार को श्री दरबार साहिब में महंत देवेन्द्र दास  महाराज से मुलाकात करते।

देहरादून, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने इस दौरान महंत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान महंत देवेन्द्र दास महाराज ने प्रदेश संगठन महामंत्री को गुरु राम राय विश्वविद्यालय, गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों के क्रिया कलापों से अवगत कराया। संगठन महामंत्री ने महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को महत्वपूर्णं बताया।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top