Uttrakhand

काली पट्टी बांध शिक्षक दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार, छह काे प्रदेश भर में धरना देंगे शिक्षक

काले फीते बांध शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों का किया बहिष्कार

हल्द्वानी, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को शिक्षक दिवस नहीं मनाया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध शिक्षक दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

नैनीताल जिले में राजकीय इंटर कालेज हैड़ाखान में समस्त शाखा इकाई ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। इस बीच संघ के नैनीताल जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि शिक्षक दिवस पर स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित रहा। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती निरस्त कराने की मांग को लेकर छह सितंबर शुक्रवार को प्रदेश भर में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top