Uttar Pradesh

खीरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रेड क्रॉस की टीम ने किया भ्रमण, नुकसान का आकलन कर बांटी जाएगी सहायता

खीरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रेड क्रॉस की टीम ने किया भ्रमण
खीरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रेड क्रॉस की टीम ने किया भ्रमण
खीरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रेड क्रॉस की टीम ने किया भ्रमण

लखीमपुर खीरी, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । जनपद भीषण बाढ़ की विभीषिका तथा फसलों की कटान से ग्रस्त है। ऐसे में जनपद खीरी की रेड क्रॉस टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कया गया और जनहानि के आकलन के साथ ही सहायता पहुंचाने की रूप देखा तैयार की गई।

रेडक्रॉस टीम के सभापति डॉ रविंद्र शर्मा ने बताया कि टीम ने निघासन क्षेत्र के ग्राम मदनापुर तथा रमियाबहेड़ क्षेत्र के ग्राम माथुरपुर का प्रथम दृष्टया निरीक्षण किया तथा क्षेत्र वासियों से वार्ता कर बाढ़ और कटान का आकलन करने का किया। इस दाैरान ग्राम मदनापुर को जाने वाली निघासन पलिया मुख्य मार्ग से लिंक रोड कई स्थानों पर कटी पाई गई, जिस कारण से स्थानीय निवासियों को मुख्य मार्ग छोड़कर खेतों के अंदर के रास्ते से आना जाना पड़ रहा है। रेड क्रॉस की टीम भी खेतों आदि से होती हुई काटन वाले स्थान पर पहुंची तथा कटान का प्रथम दृष्टया आकलन करने का प्रयास किया।

ग्राम मदनापुर के मजरा रानीगंज में निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि यहां बाढ़ विभीषिका में तीन पक्के घर काल कलवित हो गए हैं। डूबे हुए घरों के सदस्यों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की गई है। ग्राम मदनापुर के बाद देर शाम रेड क्रॉस टीम द्वारा रमियाबहेड़ ग्राम माथुरपुर का भ्रमण किया गया तथा जान माल के नुकसान की जानकारी ली, गई ग्राम प्रधान विकास से वार्ता कर ज्ञात हुआ कि लगभग 200 मीटर खेती योग्य जमीन फसल सहित बाढ़ के मुंह में समा चुकी है तथा नदी के पड़ोस के निवासी अपना आशियाना उखाड़ कर दूर विस्थापित होने पर विवश हैं।

देर शाम हो जाने के कारण अधिक जानकारी एकत्रित नहीं हो सकी, शीघ्र ही रेड क्रॉस टीम द्वारा पुनः एक बार भ्रमण कर उपरोक्त दोनों ग्रामों में बाढ़ से प्रभावित घरों तथा व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा रेड क्रॉस मुख्यालय से राहत सामग्री प्राप्त कर जिलाधिकारी के नेतृत्व में यथाशीघ्र आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की जाएगी। ग्राम मदनापुर मे रेडक्रॉस टीम के सभापति डॉ रविंद्र शर्मा, सचिव आरती श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, आजीवन सदस्य अनुराग सक्सेना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित नोडल डॉ धनीराम मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव

Most Popular

To Top