Haryana

प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने पर भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

चंडीगढ़, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 67 पर प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को ट्वीट करके कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा। भाजपा हरियाणा के हैंडल पर कहा गया कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली और बड़ी लिस्ट भी आ गई है। कांग्रेस अभी ‘गुटबाज़ी और ठगबंधन’ की गांठे नहीं सुलझा पा रही है। अब तो लोग भी कह रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस में ‘सबकी अलग-थलग हैं राहें, कोई नहीं किसी को चाहे।’ भाजपा ने इस ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस की गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए टिकट आवंटित नहीं होने पर सवाल खड़ा किया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top