Uttar Pradesh

दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे मंत्री नन्दी

समाचार में उप्र के औद्योगिक मंत्री नंद गाेपाल नंदी का प्रतीकात्मक छायाचित्र

लखनऊ, 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । उद्योग

संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार द्वारा उद्योग समागम का आयोजन पांच सितम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में यशोभूमि द्वारका के पलाश हाल में किया गया है। जिसमें देश के सभी राज्यों के उद्योग मंत्री एवं प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सम्मिलित होंगे। उद्योग समागम में औद्योगिक वृद्धि, आम चुनौतियों पर चर्चा होगी।

मंत्री नन्दी उद्योग समागम में असीम सम्भावनाओं के प्रदेश उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं प्रगति से अवगत कराते हुए विकास की सम्भावनाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top