Uttrakhand

सदस्यता अभियान में हर वर्ग को भाजपा से जोड़ा जाएगा : अजय भट्ट

सदस्यता अभियान में हर वर्ग को भाजपा से जोड़ा जाएगा - अजय भट्ट

हल्द्वानी, 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्य के हर वर्ग और व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी।

बुधवार को हल्द्वानी सम्भाग कार्यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर बोलते हुए अजय भट्ट ने यह बातें कही। इस दौरान अजय भट्ट ने नैनीताल विधायक कालाढूंगी रामनगर हल्द्वानी निवर्तमान मेयर जिला पंचायत सदस्य व सभी पदाधिकारी को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा देश की सबसे लोकतांत्रित और जीवंत पार्टी है। भाजपा में देश समाज के लिए खड़े होने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। जिसका सबसे जीता जागता उदाहरण में स्वयं हूं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बैला तोलिया, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, सदस्यता अभियान प्रमुख नैनीताल खिमानन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी निवर्तमान मैयर जोगेन्दरपाल रौतेला, को भी जिला महामंत्री रंजन बर्गली व नवीन भट्ट, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, लाखन निकलटिया, नितिन राणा, प्रतिभा जोशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाकर सदस्यता कार्ड सौंपा गया।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top