Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री ने सदस्यता दिलाकर जिले में शुरू की भाजपा सदस्यता अभियान

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित पदाधिकारी।

धमतरी, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । रत्नाबांधा रोड स्थित हरदिहा साहू समाज भवन में चार सितंबर को जिलास्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थे। मंत्री जायसवाल ने पार्टी के नेताओं को सदस्यता दिलाई और उन्हें सदस्यता का प्रमाण पत्र सौंपा।

मंच पर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, महेन्द्र पंडित, प्रीतेश गांधी,नेहरू निषाद,अर्चना चौबे, नरेन्द्र रोहरा, नागेन्द्र शुक्ला, विजय मोटवानी सहित भाजपा के नेता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धमतरी जिले में आज विधिवत भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरूवात हो रही है। संगठन महापर्व का आज एतिहासिक कार्यक्रम है। सबके सहयोग से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए भाजपा की सदस्यता जरूर लें। सदस्यता अभियान के संयोजक महेन्द्र पंडित ने कहा कि जिले के सभी 12 मंडल मिलकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। धमतरी जिले को सदस्यता अभियान में ऊपर पंक्ति में रखना है। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सदस्यता अभियान का लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे।

प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि दो सितंबर को भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीयस्तर पर शुरू हुईं है, जिसमें पहले सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने। तीन सितंबर को प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरूवात हुई जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता ली। आज पूरे जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। गुरुवार को पूरे मंडल में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं का पुराना सदस्यता समाप्त हो गया है। सभी को विधिवत रूप से नई सदस्यता लेनी होगी। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना है। भाजपा विचारधारा पर काम करने वाली पार्टी है। मतदाता को कार्यकर्ता बनाएंगे और कार्यकर्ता को सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में इस अभियान में सफलता प्राप्त करेंगे। जिले में भाजपा की नींव रखने वाले वरिष्ठ नेता गजराज जैन सहित अन्य नेताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, कवींद्र जैन, भानू चन्द्राकर, हरख जैन, खिलेश्वरी किरण, बिथिका विश्वास, हेमराज सोनी सहित सभी मंडल, बूथ, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top