Uttar Pradesh

संविधान ज्ञान परीक्षा में बच्चों की दिखी प्रतिभा,28 चुनिंदा बच्चे पुरस्कृत

संविधान ज्ञान परीक्षा पुरस्कृत बच्चों के साथ अध्यापक: फोटो बच्चा गुप्ता

बीटीएस एवं गुरु नानक खालसा इंटर कालेज में बच्चों में प्रशस्ति पत्र एवं उपहार वितरित

वाराणसी,04 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय संविधान के बारे में बच्चों को सामान्य जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने पहल की है। ट्रस्ट की ओर से विभिन्न स्कूलों में संविधान आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में कमच्छा स्थित बेसेंट थियोसोफिकल इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कालेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित 28 बच्चों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को हमारे संविधान की प्रमुख विशेषताओं को जानना चाहिए। जिससे वे बड़े होकर जनहित में आमजन को जागरूक कर सके। कार्यक्रम संयोजक डॉ इंदु पाण्डेय ने बताया कि संविधान में निहित प्रमुख तत्वों को विद्यार्थी जीवन से ही अवगत कराने की दिशा में संस्था द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। जिससे खेल -खेल में ही बच्चे संविधान के बावत जो जानकारी हासिल कर लेंगे, वह उनके लिए जीवन भर उपयोगी रहेगी। गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या सुमेधा सिंह ने कहा कि बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। वहीं, बेसेंट थियोसोफिकल इंटर कॉलेज की प्राचार्या अंजू राय ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति भी जागरूक किया जाना आवश्यक है।

इन बच्चों का हुआ सम्मान

सामान्य ज्ञान परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र— छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इनमें सुशील कुमार, दीपक, रश्मि सिंह, उन्नति सहाय, विनीता शुक्ल, डॉ मृदुला राय, मृदुला नौटियाल, रीमा चौरसिया, बबिता पटेल, शिवानी दास आदि रहीं।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top