Uttar Pradesh

विरासत, विकास और राष्ट्रीयता भाजपा की प्राथमिकता: भूपेन्द्र चौधरी

भूपेन्द्र चौधरी
CM

लखनऊ, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विरासत, विकास और राष्ट्रीयता भाजपा की प्राथमिकता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है। यही कारण है कि भाजपा लगातार राजनैतिक व संगठनात्मक रूप से मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से भाजपा को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाया है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का मजबूत संगठन है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आंतरिक लोकतंत्र वाला एकमात्र दल है। हम सदस्यता अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़गें और संगठन की संरचना को तैयार करेंगे। हम प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर सदस्यता अभियान में हर घर तक पहुंचेंगे। इसके साथ ही व्यक्तिगत सदस्यता, मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों की सदस्यता के द्वारा विभिन्न वर्गों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने का काम करेंगे। बड़ी संख्या में जनमानस को भाजपा के साथ जोड़कर सशक्त भाजपा से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूरा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सामाजिक अभियान व सेवा कार्यों के साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सदैव जनता के बीच है और भाजपा के कार्यकर्ता अनवरत जनता के बीच संवाद व सम्पर्क स्थापित किए हुए है।

श्री चौधरी ने सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि अंग्रेजों तथा उनसे पूर्ववर्ती शासकों के ऐजेंडे को आगे बढ़ाते हुए देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों द्वारा भाषा, क्षेत्र, जाति के आधार पर देश को बांटा गया। ऐसी परिस्थिति में भी एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम के साथ काम किया। आज तमिलनाडु, केरल, आन्ध्रप्रदेश, तेलगांना, उड़ीसा, जम्मूकश्मीर, असम, अरूणाचल, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैण्ड सहित पूरे देश में भाजपा मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार 2014, 2019 तथा 2024 में केन्द्र सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने एक-एक संकल्प को पूरा करने का काम किया। आज उत्तर प्रदेश बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है और देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है।

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डा.दिनेश शर्मा व अमरपाल मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top