Chhattisgarh

कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार व गैंगरेप की घटना के विरोध में किया मौन  प्रदर्शन

congress maun prdartion

जगदलपुर, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौंक पर एकदिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाए बढ़ती जा रही है, लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। जिसके विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौंक पर एकदिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन ने कहा कि 8 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। एक दिन पूर्व ही रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया, पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी है। बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, बेहद दुर्भाग्यजनक है। सरकार बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। उन्हाेने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमें अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया।पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी।मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन है। सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर सिर्फ लीपा-पोती का कार्य कर रही है।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,निगम अध्यक्ष कविता साहू,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,दिनेश यदु,वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान दिवेदी, रामशंकर राव,अमजद खान,अतिरिक्त शुक्ला,पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव,राजकुमार दण्डवानी, रविशंकर तिवारी,अपर्णा बाजपेयी,शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी,कमलेश पाठक,गौरनाथ नाग,कोमल सेना,खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top