Uttar Pradesh

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 25 लाख सदस्य बनाने का निधार्रित किया लक्ष्य

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 25 लाख सदस्य बनाने का निधार्रित किया लक्ष्य

कानपुर,03 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के 254 मंडल में कुल 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में सभी मोर्चों की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जनपदों में 254 मंडल के अन्तर्गत अपने—अपने मोर्चों की 5 सितंबर से 6 सितम्बर को सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला पूरा करेंगे। सभी मोर्चे अपने-अपने मंडलों में 2000 सदस्य बनाएंगे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में सभी मोर्चों के द्वारा 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा 18 साल की उम्र पूर्ण कर चुके युवाओं को छात्र—छात्राओं को सदस्य बनाएगी। वहीं महिला मोर्चा सभी जिलों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भारतीय जनता पार्टी में सुनिश्चित हो इसके लिए महिलाओं एवं बहनों को सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा। पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा किसान मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा अपने अपने वर्गों में सदस्य बनाएगा।

बैठक में पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, सुनील साहू, मनोज प्रजापति, पुष्पा तिवारी, अजीत छाबड़ा, बाल मुकुंद शुक्ला, जय प्रकाश कुशवाहा, रीता शास्त्री, शिवबीर सिंह भदौरिया, छोटू त्रिपाठी, फैजल सिद्धकी, अनस उस्मानी, अमित प्रजापति, खेमराज शर्मा, मनीष बाजपेई, उज्जवल जायसवाल, सचिन शुक्ला, शिखा मिश्रा सहित सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे ।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top