Uttrakhand

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पांच सितंबर काे निकलेगी जनाक्रोश रैली, सरकार और प्रशासन काे जगाएगी कांग्रेस

बैठक के दौरान

हरिद्वार, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बलात्कार, लूट-डकैती जैसी घटनाओं को लेकर मंगलवार काे यूनियन भवन देवपुरा में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पांच सितंबर को कांग्रेस के नेतृत्व में प्रातः 10.30 बजे पुल जटवाड़ा से जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। रैली श्रीराम चौक से होते हुए श्रीबालाजी ज्वैलर्स तक जाएगी। सरकार और प्रशासन काे जगाने के लिए व्यापारियों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की गई।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा पिछले दिनों शहर के बीचों बीच दिन-दिहाड़े हुई डकैती से लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। उन्होंने जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी के साथ शत-प्रतिशत रिकवरी की मांग की। युवा नेता वरुण बालियान और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था चौपट है। भयमुक्त सरकार का नारा देने वालों की सरकार में डकैत भयमुक्त हैं न कि जनता। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में चोर-डकैत बेखौफ हैं। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री संतोष चौहान ने की।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top