Uttar Pradesh

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, महानगर अध्यक्ष ने महापौर को दिलाई सदस्यता

भाजपा की सदस्यता

प्रयागराज, 02 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भाजपा का सदस्यता अभियान सोमवार से प्रारम्भ हो गया। दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम 5 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोबाइल नंबर 8800002024 (सदस्यता मोबाइल नंबर) पर मिस्ड कॉल द्वारा पार्टी का सदस्य बनाया, वैसे ही सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्र कार्यकताओं ने नारा लगाते हुए मिस्ड कॉल द्वारा सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पार्टी कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने महापौर गणेश केसरवानी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसकी निष्ठा राष्ट्र के प्रति सर्वप्रथम है। ऐसी पार्टी का सदस्य बनना गर्व की बात है। कार्यकर्ता पूरी तत्परता से अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है और लम्बे संघर्ष के बाद संगठन को ये मुकाम मिला है। सदस्यता अभियान पार्टी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अभियान है। हर कार्यकर्ता से अपील है की वो इस संगठन पर्व को सफल बनाने में अपना पूरा प्रयास करे। इस अवसर पर रणजीत सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, संजय सिंह, राजेश गोंड, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, नटवर लाल भारती, आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला, शिवा त्रिपाठी, आनंद दुबे, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, दुर्गेश द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, अंगद पटेल, राजन शुक्ला, राजू पाठक, आस्तिक शुक्ला, कमलेश चौबे शुभम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top