RAJASTHAN

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने रेवासा में स्व. राघवाचार्य को दी श्रदांजलि

देवनानी ने रेवासा के नये पीठाधीश्वर संत राजेन्द्र दास देवाचार्य के समक्ष संवेदना व्यक्त की।

जयपुर, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को रेवासा पीठ पहुँचकर स्व. राघवाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। देवनानी ने रेवासा के नये पीठाधीश्वर संत राजेन्द्र दास देवाचार्य के समक्ष संवेदना व्यक्त की।

देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय राघवाचार्य महान आध्यात्मिक गुरु थे। उनका सम्पूर्ण जीवन लोगों की आध्यात्मिक उन्नति, शिक्षा प्रसार और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से सनातन और आध्यात्मिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। स्वामी द्वारा समाज को पढ़ाये गए नैतिकता के पाठ आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। स्वामी ने अपना जीवन आध्यात्मिक उन्नित में लगाया। समाज उनके दिखाये गए मार्ग को सदैव याद रखेगा।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को खाटूश्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व प्रगति की कामना की। देवनानी ने कहा कि खाटूश्याम धाम जन-जन के आस्था का केन्द्र है। विभिन्न जगहों से यहाँ लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने आते है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Most Popular

To Top