Jammu & Kashmir

मोदी सरकार में ही जगदीश टाइटल को मिलेगी फांसी: आर.पी सिंह

मोदी सरकार में ही जगदीश टाइटल को मिलेगी फांसी: आर.पी सिंह

जम्मू, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार में ही 1984 सिख कत्लेआम के दोषी जगदीश टाईटलर को फांसी की सजा होगी। वेयरहाउस स्थित गुरूद्वारा नानक नाम चढदी कलां में रविवार को अरदास कार्यक्रम के पश्चात अपने संबोधन में सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सिख कत्लेआम के दोषी सज्जन कुमार को सजा हुई। अब जगदीश टाईटलर की बारी है। मोदी सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चो की शहादत को नमन किया। वीर बाल दिवस 190 देशो में मनाया गया। देश के हर राज्य में कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा हमारे लिए शहादतो से भी ज्यादा प्रिय गुरुवाणी है। देश की मुख्य भाषाओँ में गुरुवाणी का ट्रांसलेशन मोदी सरकार करवा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 1984 का सिख कत्लेआम कांग्रेस की देन थी। कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अकाल तख्त पर हमला किया। रॉ के पूर्व अधिकारी जी बीस सिद्धू की किताब में भी जिक्र है कि राजीव गांधी की मौजूदगी में कमलनाथ, अरूण नेहरू आदि योजना बनाते थे। जगदीश टाईटलर पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट के बाद सिखों में आस बंदी है कि मोदी सरकार में ही जगदीश टाईटलर को फांसी होगी।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top