Haryana

दुष्यंत चौटाला ने सीएम नायब सैनी को कटी पतंग बताया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

जींद, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सीएम नायब सैनी पर जुबानी हमला बोला और उनको कटी पतंग बताया। दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री को सुरक्षित सीट नहीं मिल रही है। जेजेपी कार्यालय में उचाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत ने कहा कि वे उचाना हलके से ही चुनाव लड़ेंगे और वे पांच सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। दो अक्टूबर को उचाना में जजपा की बड़ी रैली होगी। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हालत कटी पतंग जैसी है। उनको चुनाव लडऩे के लिए कोई सुरक्षित सीट ही नहीं मिल रही।

सीएम के चुनाव लडऩे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुबह कुछ और बयान देते हैं और शाम को नायब सिंह सैनी कहीं ओर से चुनाव लडऩे की बात करते हैं। सीएम नायब सिंह कभी नारायणगढ़ की ओर देख रहे हैं, कभी लाडवा की तरफ भाग रहे हैं, तो कभी करनाल ना छोडऩे की बात कह रहे हैं। हालात बता रहे हैं कि उनको कोई सुरक्षित सीट नहीं मिल रही है। दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला और कहा कि 5 सितंबर तक कांग्रेस की 5 सितंबर तक लिस्ट नहीं आई तो पूर्व सांसद बृजेंद्र की टिकट कट भी सकती है।

टिकट कटवाने में भी इनकी बुआ का बेटा भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह पहले कह रहे थे दुष्यंत चौटाला भागेगा, फिर कहने लगा उचाना हलके से सभी महिलाएं उम्मीदवार आनी चाहिए, फिर कहने लगा न मैं लडूंगा ने प्रेमलता लड़ेगी, बेटा बृजेंद्र सिंह चुनाव लड़ेगा। दुष्यंत ने कहा कि वे 5 सितंबर को उचाना कलां सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दो अक्टूबर को उचाना की अनाज मंडी में बड़ी रैली करेंगे। रैली में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व लोकसभा सांसद चंद्रशेखर भी शिरकत करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top