Bihar

सोन नदी का जलस्तर घटा

रोहतास जिले का इंद्रपुरी बराज

डेहरी आन सोन, 1 सितंबर (Udaipur Kiran)

ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ ,उत्तरप्रदेश व झारखंड में बारिश के कमी के कारण आज शाम रोहतास जिले के इंद्रपुरी बराज सोन नदी का जलस्तर घटा है।

इंद्रपुरी बाराज से आज 64हजार 912 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया।

इंद्रपुरी बराज पर आज 77हजार 291क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया,जिसमे से बराज का पौंड लेवल मेंटेन करने के बाद एक लाख 64 हजार 912 क्यूसेक पानी सोन में बहाया जा रहा है।

आज शाम बाणसागर का जलस्तर (एफ आर एल) 1120.61 फीट के सापेक्ष 1119.23पहुंच गया था।बाणसागर से आज 38330 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।वही रिहंद जलाशय से 17892 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रिहंद का पूर्ण जलस्तर 870 के सापेक्ष 868.20 है।

इंद्रपुरी बाराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 7019 तथा पूर्वी संयोजक नहर में 4460क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग सेल के कार्यपालक अभियंता भारतीय रानी के अनुसार इंद्रपुरी बराज पर ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा में कमी होने पर जलस्तर घटा है ।इंद्रपुरी बराज पर आज 77 हजार 291क्यूसेक सेअधिक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आज भी बाणसागर जलाशय से 38330 तथा रिहंद जलाशय से 17892 क्यूसेक पानी छोड़ गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र मिश्रा

Most Popular

To Top