Haryana

भारत काे नंबर वन बनाने के लिए भाजपा चाहती है सत्ता:बिपल्व देव

रैली को संबोधित करते हुए विपल्व देव

जींद, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के चुनाव सह प्रभारी और सांसद बिपल्व देव ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब में इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। जब पड़ोसी देश बंगलादेश में हिंदुओं पर आक्रमण होता है, 13 साल की बेटी को जला देते हैं तो पंजाब के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि भारत में भी ऐसा ही करना चाहिए। वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। आज हरियाणवाासियों को तय करना होगा कि उन्हें सत्ता किस लिए चाहिए। क्या सत्ता पाकिस्तान को सौंपने के लिए चाहिए या फिर भारत को टुकड़े होने से बचाना है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बैनर्जी की सरकार है। वहां एक महिला चिकित्सक को बलात्कार कर मार दिया लेकिन इसके बारे में केजरीवाल, अखिलेश यादव कुछ नही बोलते हैं। क्यों वो बेटी नही है। यह सब लोग बस सत्ता चाहते हैं, केवल और केवल लोगों का शोषण करने के लिए। भाजपा सत्ता इसीलिए चाहती है कि भारत को नंबर वन बनाना है। यह लोग लोस में संविधान की बात करते हैं लेकिन संविधान को बचाने का काम भाजपा ने किया है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, चुनाव सह प्रभारी और सांसद विपल्व देव रविवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुंह में संविधान शोभा नही देता है। जिनके पिता ने तीन तलाक बोल कर महिला को घर से निकाला लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने तीन तलाक को खत्म करने काम किया और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का काम किया। संविधान को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही तोड़ा है लेकिन अब समय आ गया है कि सब लोग नायब सिंह सैनी बन कर हरियाणा में तीसरी बार नायब सिंह सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा खिलाडिय़ों, युवाओं की सरकार है। क्योंकि भाजपा सबकी सुनती है। हमें मालुम है कि जब हम जन्म लेते हैं तो हमारे गौत्र का नाम लिया जाता है लेकिन कांग्रेस छोटी-छोटी फूट की राजनीति करना चाहती है। कांगे्रस हिंगराज के जैसे शासन करती है। अब हमें देश को बचाना है और पाकिस्तान की मानसिकता रखने वाले इंडिया गठबंधन को भगाना है। आज सवाल इज्जत का है और हरियाणा की पगड़ी को बचाना है। इस पगड़ी को केवल नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ही बचा सकती है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बना कर इंडिया गठबंधन को भगाने का काम करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top